फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा पुराना शहर, परेशान हुए राहगीर

Wed, 19 Sep 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
लाख कोशिशों के बाद भी शहरियों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी पुराना शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। पानी की टंकी ओवरब्रिज से नवाब यूसुफ रोड तक वाहन रेंगते रहे। उधर जानसेनगंज में भी भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कानपुर रोड पर आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद से पुराना शहर आए दिन जाम की समस्या से जूझता रहता है। सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से तमाम जतन किए गए लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। दरअसल पानी की टंकी ओवरब्रिज चौराहे पर बैरिकेडिंग के चलते रास्ता बेहद संकरा हो गया है। ऐसे में पुल पर आवागमन के लिए जगह बहुत कम बची है।

मंगलवार सुबह यातायात का दबाव बढ़ा तो पहले निकलने की होड़ में वाहन आड़े तिरछे खड़े हो गए जिससे वहां जाम लग गया। सुबह का वक्त था, ऐसे में कुछ ही देर में नवाब यूसुफ रोड तक वाहनों की कतार लग गई।कुछ देर बाद स्कूलों की छुट्टियां हुईं तो छोटे-छोटे बच्चे भी जाम में फंस गए। दोपहर तीन बजे तक स्थिति में कुछ सुधार हुआ लेकिन, इसके बावजूद वाहन रेंगते ही रहे। उधर जानसेनगंज चौराहे से निरंजन डॉट पुल तक भी भीषण जाम लगा रहा। हालात यह रहे कि जानसेनगंज चौराहे से फायर ब्रिगेड चौराहे तक पहुंचने में ही राहगीरों को घंटे भर का समय लग गया। उधर, आगे निकलने के चक्कर में वाहन चालकों में नोकझोंक भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें