फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जल जीवन मिशन... डेढ़ करोड़ की योजना ठप, सोलर पैनल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का उद्देश्य गांव-गांव शुद्ध पेयजल पहुंचाना था लेकिन फूलपुर क्षेत्र के हैबतपुर ग्रामसभा के भरौटी, सरायमद और अजेहरा गांवों में डेढ़ करोड़ की योजना ठप है। ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि योजना में लगा पैसा भी पानी की तरह बहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हैबतपुर ग्रामसभा की आबादी करीब 5900 है। वर्ष 2023 में यहां पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। इसके साथ सोलर पैनल लगाए गए और आसपास के गांवों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ। गांव के शिवकुमार, सूरत पटेल, गंगाराम पटेल का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन कहीं भी नल की टोटी नहीं लगाई गई। इसके चलते पानी की आपूर्ति शुरू ही नहीं हो पाई और योजना अधूरी रह गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन



ग्रामीणों की जुबानी-

टंकी तो बना दी गई लेकिन आज तक पानी नहीं आया। सड़कें तोड़ दी गईं, अब हम खुद उन्हें ठीक कर रहे हैं। - सलीम टाइगर, ग्रामीण भरौटी फूलपुर।

पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दी गई नल नहीं लगाए गए। पूरा पैसा बर्बाद हो गया। - मोहम्मद इलियास, ग्रामीण भरौटी फूलपुर।

हर घर जल योजना से हमें कोई राहत नहीं मिली। यह योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। -गोपीचंद यादव ग्रामीण भरौटी फूलपुर।

इनसेट- 1
सोलर पैनल और मोटर चुरा ले गए चोर

हैबतपुर ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर पैनल, पंप मोटर और पाइपलाइन के कई हिस्से चोरी हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये से अधिक के उपकरण बदमाश उठा ले गए। इसमें सोलर पैनल और मोटर भी शामिल है। आरोप है कि चोरी की जानकारी न होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कार्यदायी संस्था का भुगतान समय से न होने की वजह से निर्माण कार्य को ठेकेदार ने बीच में रोक दिया था। आंशिक भुगतान किया जा चुका है और जल्द ही अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही चोरी हुए सोलर पैनल को भी दोबारा स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन


— महेंद्र प्रताप, जेई, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें