लोकसभा की कार्रवाई के दौरान कहा. एयरपोर्ट पर आवक कार्गो की अस्थायी सुविधा दी गई, लेकिन कार्गो भेजने और स्टोर करने की सुविधा नहीं है। यहां एयरपोर्ट के विस्तार की योजना में कार्गो कांप्लेक्स का प्रावधान है। इस सुविधा के न होने से किसानों, छोटे कारोबारियों को उत्पाद भेजने में परेशानी होती है। अमरूद, आम, हस्तशिल्प के सामान एवं अन्य खाद्यान्न दूसरे शहरों के बाजारों में आसानी से भेजने की सुविधा जल्द मुहैया हो।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के साथ ही उड्डयन मंत्री के समक्ष भी अपनी बात रखी। बता दें कि सांसद केशरी देवी ने बीते दिनों एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। इस बारे में वह केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पत्र भेज चुकी हैं।
प्रयागराज-दिल्ली उड़ान सुबह सात से नौ एवं वापसी में शाम को सात से नौ बजे के बीच संचालित की जाए। अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की भी मांग की गई है। -केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर।