फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: गोली लगने से घायल सीआरपीएफ के सिपाही की मौत, दोस्तों पर हत्या का मुकदमा

Thu, 08 Dec 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से चकमढ, बाघराय प्रतापगढ़ निवासी पंकज त्रिपाठी सीआरपीएफ में सिपाही था। इन दिनों पंकज झारखंड में तैनाती थी। पंकज ने राजापुर गंगानगर में भी मकान बनवाया था। कुछ दिन पहले पंकज छुट्टियों पर घर आया था।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट के गंगानगर में शराब पार्टी के दौरान गोली से घायल सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी उर्फ प्रशांत (45) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसे लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को घर वालों ने दोस्तों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक साथ में शराब पार्टी करने वाले दोस्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच शुरू कर दी गी है। 

विज्ञापन



मूल रूप से चकमढ, बाघराय प्रतापगढ़ निवासी पंकज त्रिपाठी सीआरपीएफ में सिपाही था। इन दिनों पंकज झारखंड में तैनाती थी। पंकज ने राजापुर गंगानगर में भी मकान बनवाया था। कुछ दिन पहले पंकज छुट्टियों पर घर आया था। मंगलवार की रात पड़ोस में रहने वाले दोस्त जीतेंद्र उर्फ मोनू के घर शराब पार्टी की गई थी। पंकज शाम को ही अपने एक रिश्तेदार राज ओझा के साथ पहुंच गया था। कुछ और दोस्त भी बाद में आ गए थे। 

रात आठ बजे के करीब अचानक गोली चलने से पंकज गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गोली सिर में लगी थी। अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया। बुधवार को पंकज का ऑपरेशन किया गया। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों ने शराब पार्टी में शामिल मोनू और राज समेत अन्य दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उनसे पहले ही पूछताछ हो चुकी है। सभी दोस्तों का यही कहना था कि शराब पीकर पंकज बार-बार अपनी पिस्टल दोस्तों को दिखा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार ली। उनका यह भी कहना था कि हो सकता है कि भूलवश पंकज से गोली चल गई हो। इंस्पेक्टर के मुताबिक अब विवेचना से ही पता चलेगा कि उस रात क्या हुआ था। फिलहाल पिस्टल के फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें