इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) 11 से 17 सितंबर तक अंडमान की सैर कराएगा। शुक्रवार को यात्रा का पैकेज लॉन्च किया गया। इस पैकेज के लिए यात्रियों को लखनऊ पहुंचना होगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) 11 से 17 सितंबर तक अंडमान की सैर कराएगा। शुक्रवार को यात्रा का पैकेज लॉन्च किया गया। इस पैकेज के लिए यात्रियों को लखनऊ पहुंचना होगा। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से पोर्ट ब्लेयर तक कनेक्टिंग फ्लाइट व तीन सितारा होटल में रुकने की सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आईआरसीटीसी ने अपने पैकेज के रेट भी कुछ कम किए हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में पोर्ट ब्लेयर हैवलॉक और नील द्वीप में होटल स्टे रहेगा। इसके साथ ही कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल, लाइट एंड साउंड शो, रॉस द्वीप, उत्तरी खाड़ी द्वीप का भ्रमण भी कराया जाएगा। हेवलॉक में कालापत्थर समुद्र तट, राधानगर समुद्र तट का भ्रमण कराया जाएगा। नील द्वीप में लखमनपुर समुद्र तट, प्राकृतिक पुल, मूंगे भरतपुर समुद्र तट दिखाया जाएगा।
एक व्यक्ति के अकेले यात्रा करने पर किराया 70,300 रुपये, दो लोगों के साथ होने पर प्रति व्यक्ति किराया 56,500 रुपये और तीन लोगों के साथ होने पर प्रति व्यक्ति किराया 55,900 रुपये होगा। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी व बुकिंग वेबसाइट irctctourism.com पर की जा सकती है।