स्टेशन का किराया लेने से बढ़ा चार्ज
रेलवे अब तक आईआरसीटीसी की ट्रेनों को स्टेशनों पर खड़ा करने के लिए चार्ज नहीं लेता था। लेकिन अब हर घंटे का चार्ज देना होगा। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही चार्ज शुरू हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक सिर्फ दो स्टॉपेज पर ही आईआरसीटीसी चार्ज नहीं लेगा। इस कारण आईआरसीटीसी ने भी यात्रा दर बढ़ा दी है। इसके अलावा भारत दर्शन यात्रा के तहत जो ट्रेनें 20 लाख रुपये में बुक हो जाती थीं, अब 50 से 60 लाख रुपये में बुक होंगी।
‘भारत दर्शन ट्रेन अब स्वदेश दर्शन ट्रेन के नाम से संचालित होंगी। 31 मार्च तक रेलवे द्वारा इस यात्रा में सब्सिडी दी जाती थी, जो अब बंद हो गई है।’ - अजीत सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी