45 यात्रियों का प्रयागराज से था रिजर्वेशन
बताया जा रहा है कि ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों में सवार कुल 45 यात्रियों का प्रयागराज तक रिजर्वेशन था। इस बीच प्रयागराज जंक्शन पर संबंधित ट्रेन में यात्रियों की कुशलता जानने के लिए उनके परिचित लोग भी पहुंचे। यहां बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित है। इसके बाद ही लोगों की जान में जान आई। इस बीच प्रयागराज मंडल ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया।
एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के अनुसार हेल्प लाइन नंबर नैनी 8429038570, मानिकपुर 9717641935 एवं प्रयागराज 0532-2408128, 2407353, 2408149 नंबरों पर हादसे के संबंध में पूछताछ की जा सकती है। उधर हादसे के बाद पवन एक्सप्रेस के पीछे आ रही कामायनी एक्सप्रेस को रोेक लिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से सोमवार को काशी एक्सप्रेस, मुंबई जनता एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस समेत मुंबई रूट की कई ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं।