फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News : जांच कम, बढ़े संक्रमित, चार डॉक्टरों समेत 452 नए पॉजिटिव

Wed, 19 Jan 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन के निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के प्रति गंभीर नहीं है। हाल यह है कि 11 जनवरी से जांच का आंकड़ा दस हजार से अधिक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
corona test - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का दायरा मंगलवार को जनवरी के रिकार्ड स्तर पर आ गया। सामान्य दिनों से कम जांच के बाद भी 24 घंटे में 452 नए कोरोना संक्रमित चिह्नित हुए। सभी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड अस्पतालों में 76 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बढ़ती संक्रमितों की संख्या के बीच राहत की बात रही कि एक दिन में सर्वाधिक 350 लोगों ने कोरोना को मात भी दी।

विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के प्रति गंभीर नहीं है। हाल यह है कि 11 जनवरी से जांच का आंकड़ा दस हजार से अधिक नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को सिर्फ 8394 लोगों की कोविड जांच की गई। जानकार बताते हैं कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या आंकड़ों में दर्ज न हो, इसलिए जांच की गति सुस्त की जा रही है। अगर जांच का दायरा बढ़ाया जाए तो कोरोना संक्रमितों की संख्या मौजूदा आंकड़े को भी पार कर जाएगी।

जिला सर्विलांस अधिकारी नोडल कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मंगलवार को आई संक्रमितों की सूची में चार डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेक्शन और रिव्यू अफसर के साथ आरपीएफ के कांस्टेबल, कॉल्विन अस्पताल के डायलसिस मेडिकल आफिसर, रेलवे केजूनियर इंजीनियर, डॉक्टरों में डफरिन अस्पताल की चिकित्सक, एसआरएन अस्पताल के एक चिकित्सक, यूनाइटेड मेडिसिटी की स्टाफ नर्स, एफसीआई के जूनियर सुप्रिटेडेंट, एसआरएन अस्पताल के दंत विभाग में तैनात रेजिडेंट, एसएसपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


डॉ,. सहाय के मुताबिक स्थितियां काबू में हैं। एल वन अस्पतालों की व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। संक्रमण की दर बढ़ने के साथ स्वस्थ हो रहे संक्रमितों  की संख्या राहत देने वाली है। मंगलवार को कुल 350 लोग संक्रमणमुक्त हुए। इसमें 10 संक्रमितों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 340 लोगों ने अपना होम आइसोलेशन पूरा  किया।  

एसआरएन अस्पताल में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक कुल 37 संक्रमित भर्ती हैं जिनमें 20 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसमें से कुछ की हालत गंभीर है। एल टू अस्पताल बेली में भी 37 मरीज भर्ती है। अधीक्षक डॉ. एमके अखौरी के मुताबिक भर्ती मरीजों में 20 संक्रमितों को बुधवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। वहीं कोटवा एट बनी में दो संक्रमित भर्ती हैं। 

सबसे ज्यादा एंटीजन जांच
कोरोना मरीजों की जांच के दौरान मंगलवार को कुल 8394 मरीजों स्वाब नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। पॉजिटिव मिले 452 मरीजों में आरटीपीसीआर जांच कराने वालों की संख्या 306 और एंटीजन टेस्ट कराने वालों की संख्या 110 रही। 36 मरीजों ने ट्रूनॉट जांच कराई।  कुल जांच में सबसे अधिक 4244 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। आरटीपीसीआर जांच कराने वालों की संख्या 3827 रही और ट्रूनॉट की जांच 132 ने कराई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें