फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब रडार पर जैनब... अशरफ की गिरफ्तारी के बाद संभाल ली थी वसूली गैंग की कमान; बैंक खातों के लेनदेन की छानबीन

Wed, 13 Dec 2023 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक और अशरफ के आर्थिक साम्राज्य की जांच कर रही पुलिस टीम को कुछ समय पहले ही पता चला था कि अशरफ ने अतीक गैंग से अलग वसूली का अपना अलग गैंग बना लिया था। अशरफ के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी जैनब और साले सद्दाम ने वसूली का पूरा काम संभाल लिया था। 
विज्ञापन
शाइस्ता के साथ जैनब (फाइल फोटो) - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशरफ की पत्नी जैनब के बैंक खातों के लेनदेन की छानबीन की जा रही है। वसूली गैंग का खुलासा होने के बाद पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जैनब के खातों से अशरफ के जेल जाने के बाद कितना लेनदेन हुआ। वसूली गैंग में कुछ सफेदपोशों के भी शामिल होने के सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ऐसे संदिग्ध सफेदपोशों की सूची बनकर उनके लेनदेन पर भी नजर रख रही है। अशरफ से जेल में मिलने वालों से भी पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जैनब की गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

अतीक और अशरफ के आर्थिक साम्राज्य की जांच कर रही पुलिस टीम को कुछ समय पहले ही पता चला था कि अशरफ ने अतीक गैंग से अलग वसूली का अपना अलग गैंग बना लिया था। अशरफ के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी जैनब और साले सद्दाम ने वसूली का पूरा काम संभाल लिया था। कुछ सफेदपोशों के माध्यम से पूरे प्रदेश में तमाम बिल्डरों, ठेकेदारों और बड़े व्यापारियों से वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन


वसूली हर महीने के हिसाब से होती थी। इस बात की आंशका है कि वसूली के बाद रुपयों को तुरंत ही जमीन और प्लॉटिंग के धंधे में लगा दिया जाता था। अब इस बात की जांच हो रही है कि अशरफ के जेल जाने के बाद जैनब और उसके परिवार वालों के खातों से कितना लेनदेन हुआ। पैसे किसके खाते में जाते थे और किसके खाते से जैनब के खाते में पैसे आते थे।

अशरफ के जेल जाने से पहले और उसके बाद जैनब के खाते से लेनदेन कितना बढ़ा या घटा। जैनब के साथ ही उसके परिवार वालों के खातों की भी जांच की जा रही है। जैनब के वसूली गैंग में कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो पुलिस के रिकार्ड में ही नहीं हैं और न ही उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
 

हालांकि, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच में पता चलता है कि उनके संबंध जैनब और उसके परिवार वालों से रहे हैं। पुलिस इसी कारण जेल में अशरफ से मिलने वालों की सूची की जांच कर रही है। उससे मिलने वालों की सूची तैयार है। जल्द ही पुलिस सबसे पूछताछ करेगी और अशरफ से मिलने का कारण पता लगाएगी। 

 
विज्ञापन

पूछताछ के बाद वसूली गैंग के बारे में काफी कुछ साफ हो जाएगा। जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वसूली गैंग के बारे में सबसे ज्यादा जैनब को पता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें