फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन आज से प्रतिबंधित निगम चलाएगा जांच अभियान

Sun, 15 Jul 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार के निर्देश पर पॉलीथिन पर प्रतिबंध आज से पूरी तरह लागू होगा। 50 माइक्रॉन से कम की पॉलीथिन के उत्पादन, भंडारण, बिक्री करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने प्रतिबंध आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए कमर कस ली है। प्रतिबंधित पॉलीथिन से बने कैरी बैग की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सघन जांच अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन भी किया गया है। दुकानदारों को कैरी बैग में सामान न देने और शहरियों को घर से बैग लेकर बाजार जाने के लिए जागरूक करने की भी योजना है।
विज्ञापन


कुंभ नगरी के मेला क्षेत्र में यह प्रतिबंध पहले से लागू है। इसके बाद भी प्रतिबंधित पॉलीथिन से बने उत्पादों की बिक्री और उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।  शनिवार को सदन की बैठक के बाद महापौर ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध के आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अविनाश ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि हर हालत में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग रोका जाए। उत्पादन और बिक्री करने वालों की धरपकड़ की जाए। निर्देश दिए कि सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाए और उनके नाम गोपनीय रखे जाएं।

सरकार की ओर से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लागू किए जाने के पहले ही नगर निगम के अफसर शहरियों को जागरूक करने के काम में जुटा था। सरकिट हाउस में पिछले दिनों स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया था। अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास की अगुवाई में हुई बैठक में तय किया गया था कि पुराने कपड़े एकत्र कर उनके झोले बनवाकर बांटें जाएंगे। दुकानदारों से कहा जाएगा कि वे किसी भी हालत में पॉलीथिन के कैरी बैग का प्रयोग न करें। कपड़े के थैले कुंभ मेला क्षेत्र में भी वितरित किए जाएंगे। लोगों को पॉलीथिन उत्पादों के विकल्प भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर नगर निगम ने प्रदेश में सबसे अधिक बरामदगी कर करीब दस लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। अफसरों का दावा है कि शहर में प्रतिबंधित कैरी बैग का उत्पादन करने वाले कारखानों को सीज किया जा चुका है। नैनी इलाके में करीब बीस कुंतल कैरी बैग तहखाने से बरामद किए गए थे। पर्यावरण, उद्योग विभाग के सहयोग से अब ग्रामीण इलाकों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा। साथ ही फतेहपुर और कानपुर से आने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन के उत्पादों(खासकर कैरी बैग) का परिवहन (आवक) रोकी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें