फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : इस माह नौ भर्तियों के लिए होंगे इंटरव्यू, आयोग ने जारी की संभावित साक्षात्कार की सूचना

Wed, 01 Feb 2023 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी के साक्षात्कार प्रकोष्ठ के अनुभाग अधिकारी आशीष नागर की ओर से जारी सूचना के अनुसार 170 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू फरवरी के मध्य तक आयोजित करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस माह तीन विभागों में विभिन्न प्रकार के 216 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित करने जा रहा है। आयोग ने संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी है। इनमें मेडिकल अफसर के 166, प्रवक्ता के 47 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद शामिल हैं।

विज्ञापन


यूपीपीएससी के साक्षात्कार प्रकोष्ठ के अनुभाग अधिकारी आशीष नागर की ओर से जारी सूचना के अनुसार 170 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू फरवरी के मध्य तक आयोजित करा लिए जाएंगे। इनमें आयुष (यूनानी) विभाग में प्रवक्ता-इलाज बित तदबीर के एक पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के तीन, मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 लेवल-2 डर्मेटोलॉजी के 46 पदों पर भर्ती होनी है।

इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 लेवल-2 रेडियोलॉजिस्ट के 68 और मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 लेवल-2 फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के 52 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, फरवरी के अंत में 46 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होने हैं। इनमें राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता होम्योपैथिक फार्मेसी के 10, प्रवक्ता होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका के 20, प्रवक्ता रिपर्टरी के 12 और प्रवक्ता एनाटमी के चार पद शामिल हैं।

इन सभी पदों पर सीधी भर्ती होनी है। साक्षात्कार के बाद यूपीपीएससी की ओर से अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाएगा। सभी 216 पदों पर चयन की प्रक्रिया मार्च में पूरी होने जाने की उम्मीद है। आयोग एक सप्ताह में इन सभी पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख जारी कर सकता है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को छह हजार पदों पर भर्ती का इंतजार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक तरफ सीधी भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है, वहीं परीक्षाओं के माध्यम से होने वाली प्रमुख भर्तियों को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थियों को तकरीबन छह हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने का इंतजार है।

आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक के 5418 पदों, प्रवक्ता के 400 पदों, अपर निजी सचिव (एपीएस) के 300 से अधिक पदों, पीसीएस के 100 से अधिक पदों का अधियाचन मिल चुका है। इसके अलावा आरओ/एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए भी अधियाचन मिल चुका है। इनमें से केवल पीसीएस परीक्षा को आयोग के कैलेंडर में शामिल किया गया है, जबकि अन्य भर्तियां कैलेंडर में शामिल नहीं की गईं थीं। अभ्यर्थियों को अब इन भर्तियों का विज्ञापन जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें