फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : संस्कृत विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार  17 मई से

Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संस्कृत विषय में प्रोफेसर पद के लिए 17 मई को ओबीसी वर्ग में चार, अनारक्षित वर्ग में सात अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इसी दिन एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए ओबीसी वर्ग में पांच और अनारक्षित वर्ग में आठ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए सत्र में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में विवि प्रशासन ने संस्कृत विभाग में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफे सर के  साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 17 मई से शुरू होगा। इंटरव्यू इविवि के गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन



संस्कृत विषय में प्रोफेसर पद के लिए 17 मई को ओबीसी वर्ग में चार, अनारक्षित वर्ग में सात अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इसी दिन एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए ओबीसी वर्ग में पांच और अनारक्षित वर्ग में आठ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 18 मई को संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पीडब्ल्यूडी ए श्रेणी के आठ, पीडब्ल्यूडी डी श्रेणी के आठ, एसटी वर्ग के आठ और एससी वर्ग के 17 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।


इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पद के लिए 19 मई को ईडब्ल्यूएस वर्ग के 19,  ओबीसी वर्ग के 44 अभ्यर्थियों को काल किया गया है। 20 मई को संस्कृत विषम में ही असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के 60 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि कुल 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 व 40 विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 170 और 36 विषयों में प्रोफेसर के 70 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुछ विषयों के अंतिम परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें