स्वास्थ्य विभाग रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने साक्षात्कार के लिए संभावित तिथि की घोषणा की है। कुछ पदों पर साक्षात्कार अगले माह भी करने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जनवरी के अंतिम सप्ताह में सीधी भर्ती के 43 पदों और फरवरी के पहले सप्ताह में 10 पदों के लिए इंटरव्यू कराने जा रहा है। आयोग ने शुक्रवार को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में माइक्रोबायोलॉजिस्ट (खाद्य) के छह पदों, आयुष विभाग में रीडर अर्थशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना के चार चार पदों, आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता रिपर्टरी के 12 पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के एक पद और आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता मटेरिया मेडिका के 20 पदों के लिए इंटरव्यू जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता मटेरिया मेडिका के पदों के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में इंटरव्यू पूरे हो जाएंगे। वहीं, आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता फार्मेसी के 10 पदों के लिए इंटरव्यू फरवरी के पहले सप्ताह में होंगे।