फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आतंकी रिजवान के नैनी कनेक्शन पर खुफिया एजेंसियां सतर्क, गोपनीय ढंग से जुटाई गई जानकारी

Wed, 04 Oct 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिजवान के बारे में पता चला है कि 2017 में उसने गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक किया। इसके बाद वह प्रयागराज आया और यहां नैनी में उसका घर भी है। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी रहीं।
विज्ञापन
आतंकवाद - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान पकड़े गए रिजवान अशरफ का नैनी कनेक्शन सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियां देर रात तक उसके बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी रहीं। फिलहाल यही जानकारी सामने आई है कि नैनी में रिजवान का घर है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


रिजवान के बारे में पता चला है कि 2017 में उसने गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक किया। इसके बाद वह प्रयागराज आया और यहां नैनी में उसका घर भी है। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी रहीं। वहीं, स्थानीय पुलिस अधिकारी यही कहते रहे कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।

वासियाबाद स्थित परिवार का आया था नाम

दो साल पहले करेली में आईएसआईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। यह बात सामने आई थी कि इस मॉड्यूल को तैयार करने में वासियाबाद स्थित एक परिवार के पांच लोग शामिल थे। इस मामले में सबसे पहले करेली के सी ब्लॉक निवासी जीशान कमर को पकड़ा गया था और उसके कुछ दिन बाद मास्टरमाइंड हुमैदुर्ररहमान को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का भंडाफोड़ किया गया था।


दरअसल, उसकी व मॉड्यूल के कई अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी दिल्ली के ओखला से उसके भतीजे ओसामा के पकड़े जाने के बाद हुई थी। इससे पहले जीशान की निशानदेही पर एटीएस ने नैनी के डांडी स्थित पोल्ट्री फार्म में छिपाकर रखी गई आईईडी डिवाइस भी बरामद की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि दुबई में बैठा ओसामा का पिता ओसैदुर्रहमान करेली में तैयार हो रहे इस मॉड्यूल के लिए आईएसआई के हैंडलर के तौर पर काम कर रहा था। उसके इशारे पर ही हुमैदुर्रहमान व ओसामा मॉड्यूल तैयार करने में जुटे थे।
विज्ञापन

रिजवान का कनेक्शन तो नहीं

आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अशरफ की गिरफ्तारी के बाद यह भी सवाल उठ रहे हैं कि कहीं उसका कनेक्शन दो साल पहले करेली में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों से तो नहीं था। दरअसल, यह बात सामने आ रही है कि वह लखनऊ जाने से पहले नैनी में रह रहा था और लखनऊ जाने के बाद भी उसका प्रयागराज आना जाना रहता था। ऐसे में कहीं ऐसा तो नहीं कि उसका करेली में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से कोई संबंध हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें