फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 10 फीसदी हाइब्रिड धान खरीदने का निर्देश, फिर भी खरीद नहीं

Fri, 12 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर 10 फीसदी हाइब्रिड धान खरीदने का निर्देश है लेकिन खरीद नहीं किया जा रहा है। जिससे हाइब्रिड धान की खेती करने वाले किसानों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

मेजा के अमिलिया कला, टुड़िहार, मरहा, चमरहा, सोनाई और बंधवा सहित कई गांवों के किसान हाइब्रिड धान की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। बताया जाता है कि हाइब्रिड धान की पैदावार प्रति बीघा 10-12 क्विंटल तक होती है। अमिलिया कला के किसान श्याम द्विवेदी ने बताया कि धान की हाइब्रिड फसल को सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा है। चपरतला के किसान शशिकांत पाठक ने भी अपनी समस्या बताई है। सोनाई के किसान दिलीप विश्वकर्मा ने हाइब्रिड धान की खरीद न किए जाने पर नाराजगी जताई है। संवाद

एमओ विपणन विभाग सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि क्रय केंद्रों पर 10 फीसदी हाइब्रिड धान खरीदने का निर्देश है। उसमें भी अगर 67 फीसदी चावल की रिकवरी होगी तभी खरीदा जाएगा। नमी 17 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें