एडीए कॉलोनी निवासी अवधेश मिश्रा 10 साल पहले एडीए चौकी के इंचार्ज थे। इन दिनों वह महोबा में निरीक्षक के पद पर तैनात हैंं। शनिवार की देर रात वह खाना खाकर अपने घर के सामने टहल रहे थे। उसी दौरान सिपाहियों से उनकी बहस हो गई। बहस के बाद वह एडीए पुलिस चौकी पहुंच गए।
थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए पुलिस चौकी में शनिवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब पुलिसकर्मियों में आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान निरीक्षक पद पर तैनात अवधेश कुमार मिश्रा को चोट भी आई है, उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर किसी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
एडीए कॉलोनी निवासी अवधेश मिश्रा 10 साल पहले एडीए चौकी के इंचार्ज थे। इन दिनों वह महोबा में निरीक्षक के पद पर तैनात हैंं। शनिवार की देर रात वह खाना खाकर अपने घर के सामने टहल रहे थे। उसी दौरान सिपाहियों से उनकी बहस हो गई। बहस के बाद वह एडीए पुलिस चौकी पहुंच गए, जहां वहां मौजूद पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज से उनकी बहस हो गई। इस दौरान निरीक्षक को चोट भी आई है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि अवधेश मिश्रा पुलिस चौकी पर जाकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से विवाद कर रहे थे। यहां से लौटने के दौरान कहीं रास्ते में गिरने से उन्हें चोट आई है।