फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi : इलाहाबाद विवि में होली मनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन, एबीवीपी ने की निर्णय वापस लेने की मांग

Sun, 17 Mar 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर परिसर में किसी भी प्रकार का शोगुल, होली संबंधी हुड़दंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम करना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) परिसर में संचालित स्नातक की परीक्षाओं के मद्देनजर इविवि प्रशासन ने परिसर में होली मनाने पर रोक लगाई है, जिसके विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लाइब्रेरी गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया और 24 घंटे के भीतर निर्णय वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


इविवि प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर परिसर में किसी भी प्रकार का शोगुल, होली संबंधी हुड़दंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम करना प्रतिबंधित है। इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इविवि जैसे महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान में होली जैसे त्योहार पर प्रतिबंध एबीवीपी कभी स्वीकार नहीं करेगी।

इविवि इकाई मंत्री आयुष्मान चौहान ने कहा कि ‘होली संबंधी हुड़दंग’ जैसे शब्दों का प्रयोग होली जैसे पावन और सांस्कृतिक त्योहार को दूषित करने का कृत्य है, एबीवीपी ऐसे शब्दों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करती है। जिन विभागों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षाओं के दौरान छात्र होली नहीं मनाते हैं। पूरे कैंपस में होली पर प्रतिबंध अनुचित व तर्कहीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें