पिता का भी सेवा में रहते हुए था निधन
अनुराग के पिता शिव कुमार शर्मा पुलिस विभाग में उप निरीक्षक थे। उनका निधन भी सेवा में रहते ही हुआ था और उनकी जगह ही मृतक आश्रित कोटे में अनुराग को नौकरी मिली थी। 10 जनवरी 2012 को उनकी पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति हुई। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली तैनाती बागपत जनपद में रही और इसके बाद वह जालौन में तैनात रहे। आठ मार्च 2019 से वह प्रयागराज में तैनात रहे और यहीं इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत भी हुए।