फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में खौलते पानी में गिरे मासूम की गई जान, मचा कोहराम

Wed, 04 Mar 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
crime scene - फोटो : Twitter
विज्ञापन
मंगलवार रात में मेजारोड रेलवे स्टेशन की कॉलोनी में खौलते पानी में एक मासूम गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल शहर के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया लेकिन आधी रात बाद इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। लाश घर लाई गई तो कोहराम मच गया। घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध है। 
विज्ञापन


मेजारोड रेलवे स्टेशन की कॉलोनी में रहने वाले चंद्रशेखर प्रजापति इलेक्ट्रानिक फीडर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी हंडिया थाना क्षेत्र के धन तुलसी गांव में किया था। बेटी कविता इधर, तीन माह से अपने इकलौते बेटे अनुराग (2) के साथ मायके में आई हुई है। मंगलवार शाम को कविता कपड़े की धुलाई के लिए पानी को गरम कर एक बड़े टब में रखा था।

इसी बीच कविता गैस पर दूध रख गरम करने लगी। इसी बीच मायूम अनुराग खेलता हुआ गया और टब में रखे खौलते हुए पानी में गिर गया। जिससे अनुराग गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन आधी रात बाद अनुराग दम तोड़ दिया। बुधवार को उसकी लाश घर लाई गई तो कोहराम मच गया। घटना को लेकर हर कोई दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें