फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद गैंग के सदस्य की जमानत पर जानकारी तलब

Sat, 08 Aug 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
व्यापारी का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाकर पिटाई करने के मामले में आरोपी अतीक अहमद गैंग के सदस्य इमरान की अग्रिम जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जानकारी है। कोर्ट ने पूछा है कि क्या याची के देवरिया जेल जाने के बारे में जेलर ने गलत जानकारी दी है। यदि ऐसा है तो जेलर पर क्या कार्रवाई की गई। कोर्ट ने इस दौरान याची इमरान के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। इमरान की अग्रिम जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा सुनवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


याची का कहना है कि उस पर व्यापारी जैद खालिद का अपहरण कर उनको देवरिया जेल अतीक अहमद के पास ले जाने और जेल में मारने पीटने का गलत आरोप लगाया गया है। वास्तविकता यह है कि घटना के दिन वह इलाहाबाद में ही एक विवाह समारोह में मौजूद था। वह कभी देवरिया जेल नहीं गया।

जेल के मुलाकातियों के रजिस्टर में भी उसका नाम दर्ज नहीं है। देवरिया के जेलर में उसके जेल में मौजूद होने के बारे में गलत जानकारी दी है। इस मामले को एक अन्य अभियुक्त को जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने याची की दलीलों को सुनने के बाद सरकारी वकील को हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि क्या देवरिया जेल के जेलर ने गलत जानकारी दी है। यदि ऐसा है तो उसके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि यदि वादी मुकदमा जैद खालिद ने याची के इस घटना में शामिल होने के बारे में गलत जानकारी दी है तो वादी के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। कोर्ट ने घटना की तारीख का जेल की सीसीटीवी रिकार्डिंग भी अभियोजन को देखने का निर्देश दिया है कि क्या याची द्वारा कही जा रही बात सही है अथवा नहीं। याची इमरान पर आरोप है कि वह उसने जैद खाजिद का धूमनगंज क्षेत्र से अपहरण कर लिया और उससे लूटपाट की तथा इसके बाद उसे देवरिया जेल ले जाया गया, जहां अतीक अहमद की मौजूदगी में उसकी पिटाई गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें