फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल व्यवसाय को अब मिलेगा इंडस्ट्री का दर्जा : रीता जोशी

Thu, 31 Aug 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सूबे की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार को कहा कि सूबे में होटल व्यवसाय को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उम्मीद है कि कैबिनेट से यह प्रस्ताव पास हो जाएगा। डा. रीता जोशी ने यह बात इलाहाबाद होटल एंड रेस्टोरेंट आनर्स एसोसिएशन और सम्राट हर्षवर्धन रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


होटल प्रयाग इन में ‘पर्यटन की दृष्टि से अर्द्ध कुंभ में संभवानाएं विषयक सेमिनार ’ डा. जोशी ने कहा कि कुंभ के मद्देनजर इलाहाबाद में पर्यटन की दृष्टि से अभी 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस राशि से दिसंबर 2017 तक कई काम होने है। यहां श्रृंगवेरपुर, नागवासुकि मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, पड़िला महादेव आदि मंदिर का भी कुंभ मेले के पूर्व सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचे। डा. जोशी ने कहा कि किला स्थित अक्षयवट मंदिर खुले इस दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। तैयारी है कि वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले के पूर्व अक्षयवट मंदिर आम लोगों के लिए भी खुल जाए।

रीता जोशी ने कहा कि इलाहाबाद की देश के बड़े शहरों से एयर कनेक्टिंग हो जाने से आने वाले समय में यहां की होटल इंडस्ट्री को फायदा होगा। पर्यटन की दृष्टि से उन्होंने इलाहाबाद में म्यूजियम बनाए जाने की भी बात कही। कहा कि इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। बैठक में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, गौरव तिवारी आदि की मौजूदगी में एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने संगम किनारे फुड कोर्ट खोले जाने की मांग की। कहा कि यहां बाहर से आने वाले लोगों को बांध और उसके आसपास के क्षेत्र में खाने पीने के  सामान की ज्यादा वैरायटी नहीं मिल पाती है। उन्होंने वाराणसी और आगरा की तर्ज पर पर्यटन पुलिस की व्यवस्था इलाहाबाद में भी करने की मांग की। बैठक में सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कुंभ के पूर्व इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों के लिए हवाई  सेवा शुरू होने की बात कही। इस दौरान निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विजय तिवारी, राकेश राय आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व डा. रीता जोशी ने सिविल लाइंस स्थित होटल आचर्ड वन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ में आने वाले  यात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से तमाम पैकेज भी दिए जाएंगे। इसमें इलाहाबाद और उसके आसपास के स्थानों को शामिल किया जाएगा। इस पैकेज में इलाहाबाद के साथ चित्रकूट, विंध्याचल, कौशाम्बी आदि स्थानों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इलाहाबाद के 50 किलोमीटर की परिधि वाले एरिया में पर्यटन से जुड़े स्थानों केे संकेतक भी लगाए जाएंगे। रीता ने कहा कि तीर्थ स्थल और वाइल्ड लाइफ  को भी पर्यटन का हिस्सा बनाया जाएगा। रामायाण, कृष्ण, बौद्ध सर्किट बनाने पर भी मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें