उन्होंने बसपा को खोती जनाधार वाली खत्म हो चुकी पार्टी बताते हुए कहा कि उसके सभी बड़े नेता समाजवादी पार्टी में विश्वास जताकर अखिलेश यादव को मजबूत बनाने में जी जान से जुटे हैं। कांशीराम को युग प्रवर्तक बताते हुए मायावती पर धन की देवी होने का उन्होंने आरोप लगाया। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें हर वर्ग, धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद एवं गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव ने वार्ड वार चुनावी तैयारियों का ब्यौरा रखा। कार्यालय के उदघाटन समारोह में पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, विधायक विजमा यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, टी. पी. सिंह, जोखूलाल यादव, पंधारी यादव, लल्लन राय, निधि यादव, संदीप यादव, हरिओम साहू, मनोज पांडेय, अमरनाथ मौर्य, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे ।