फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी इंदिरा मैराथन में ओलंपिक क्वालिफाइंग भरेंगे फर्राटा

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धावक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
32वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में इस बार रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले वाराणसी के राहुल पाल ने बृहस्पतिवार को अपनी इंट्री कराई है। इससे इस बार इंदिरा मैराथन का मुकाबला और रोमांचकारी हो जाएगा। इसके अलावा पिछली बार के उपविजेता अरविंद कुमार यादव (चेस्ट नंबर 157) समेत सेना, केंद्रीय पुलिस बल, रेलवे, पुलिस विभाग के अब तक 463 धावकों ने अपनी इंट्री करा ली है, वहीं महिला वर्ग में लगातार तीन बार की विजेता (2013, 2014, 2015) महाराष्ट्र की ज्योति शंकर गवते समेत 35 धावकों ने अपनी इंट्री कराई है। धावकों के आने का सिलसिला अभी जारी है। इंट्री शुक्रवार को भी होगी। इसके चलते धावकों की संख्या अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

इंदिरा मैराथन को लेकर तैयारी जारी है। रूट पैचिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को एक बार फिर खेल अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को रूट पर दिन भर मार्किंग भी की गई। स्टाल लगाए जाने वाले स्थानों को भी चिह्नि कर लिया गया। उपक्रीड़ाधिकारी रुस्तम खान ने कहा कि ऑनलाइन इंट्री जारी है, जबकि ऑफलाइन इंट्री शुक्रवार की सुबह से फिर शुरू हो जाएगी। उधर, क्रॉसकंट्री के लिए भी इंट्री कराने वाले धावकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार तक 7172 ने इंट्री करा ली है। इसमें वरिष्ठ खिलाड़ी महिला, पुरुष एवं बालक, बालिकाओं की संख्या भी शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें