फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बंगलूरू उड़ान के इंडिगो ने कम किए फेरे, किराया भी बढ़ाया, पुणे, बिलासपुर की फ्लाइट हो चुकी है बंद

Thu, 18 Apr 2024 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज-बंगलूरू विमान का संचालन वर्ष 2018 से लगातार हो रहा है। अपने संचालन के बाद से ही यह विमान प्रयागराज से हर रोज चलता रहा है। नियमित होने की वजह से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को भी इससे बड़ी राहत मिलती है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को लेकर जहां एक ओर प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर विमानन कंपनियों की मनमानी ने यात्रियों को खासा परेशानी कर रखा है। अब इंडिगो का ही उदाहरण लें तो कंपनी की ओर से प्रयागराज से बंगलूरू के लिए चलाई जा रही उड़ान के फेरे अचानक घटा दिए गए हैं। पहले यह विमान हर रोज चलता था, लेकिन अब सप्ताह में चार दिन ही चलेगा। इतना ही नहीं, इसका न्यूनतम किराया भी इंडिगो ने बढ़ाकर 6500 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


प्रयागराज-बंगलूरू विमान का संचालन वर्ष 2018 से लगातार हो रहा है। अपने संचालन के बाद से ही यह विमान प्रयागराज से हर रोज चलता रहा है। नियमित होने की वजह से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को भी इससे बड़ी राहत मिलती है। प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित सभी विमानों में से यहां से सर्वाधिक यात्री बंगलूरू केे लिए ही मिलते हैं। इसी वजह से इस विमान का पैसेंजर लोड हमेशा 80 फीसदी से ज्यादा का ही रहा। बेहतर ट्रैफिक लोड होने के बावजूद इंडिगो ने अचानक इस विमान के फेरे कम कर दिए हैं। अब यह विमान सप्ताह में चार दिन ही चलेगा।

इंडिगो के नए शेड्यूल के हिसाब से इस विमान का संचालन अब रविवार, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को होगा, जबकि मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विमान की आवाजाही नहीं होगी। इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसके पूर्व इसका संचालन हर रोज होता था। इंडिगो की ओर से अचानक लिए इस निर्णय से यात्री भी हैरत में है। फेरे कम होने से इसका किराया भी बढ़ गया है। इस विमान का न्यूनतम किराया भी 6500 रुपये हो गया है, जबकि पहले इसका न्यूनतम किराया 5000 से 5500 के बीच था।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह का कहना है कि एक-एक करके विमान बंद करना और उनके फेरे कम करना समझ से परे हैं। यह हाल तब है, जब प्रयागराज एयरपोर्ट में हर माह औसतन 50 हजार यात्रियों की आवाजाही है। सलाहकार समिति के सदस्य आशीष गुप्ता ने बताया कि एक ओर प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का काम चल रहा है।

इंडिगो ने अभी 30 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है। इसमें बंगलूरू विमान के फेरे कम होने की बात सामने आई है। कंपनी ने फेरे क्यों कम किए, इस बारे में उसके प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। - राजेश कुमार, कार्यवाहक निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें