फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लखनऊ परीक्षा देने जाते समय प्रतियोगी छात्र की ट्रेन से कटकर मौत, प्रयाग जंक्शन पर हुआ हादसा

Thu, 18 Apr 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होलागढ़ थाना क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी नंदलाल के छह बच्चों में संजय (27) बेटों में बड़ा था। पिता मजदूरी का काम करते हैं। भाई दशरथ ने बताया कि उनका संजय आईटीआई और बीकॉम की पढ़ाई के बाद घर से शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निकाला था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयाग जंक्शन पर ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से प्रतियोगी छात्र ट्रेन के नीचे आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान हुई। जानकारी पाकर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह परीक्षा देने के लिए लखनऊ जा रहा था।

विज्ञापन


होलागढ़ थाना क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी नंदलाल के छह बच्चों में संजय (27) बेटों में बड़ा था। पिता मजदूरी का काम करते हैं। भाई दशरथ ने बताया कि उनका संजय आईटीआई और बीकॉम की पढ़ाई के बाद घर से शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निकाला था। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे संजय का लखनऊ में टेक्नीशियन का पेपर था। वहीं जाने के लिए वह तेलियरगंज रूम से प्रयाग स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए निकला था। ट्रेन पर चढ़ते समय अचानक पैर फिसलने से वह गाड़ी के नीचे आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें