फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में अनिवार्य हो भारतीय वेशभूषा

Mon, 08 May 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के समापन के अवसर पर शिक्षाविदों ने रविवार को प्रस्ताव पारित किए। कहा गया कि केंद्र सरकार देश के सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में भारतीय वेशभूषा अनिवार्य करे। साथ ही देवनागरी अंकों के प्रयोग पर सरकार द्वारा लगाया गया प्रतिबंध भी तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन


कार्यशाला में एनसीईआरटी से आधुनिक ज्ञान विज्ञान के समन्वय तथा चरित्र निर्माण परक पाठ्यक्रम को तत्काल प्रस्तुत करने तथा सार्थक एवं स्पंदन युक्त शिक्षा नीति प्रस्तुत करने की भी मांग की गई। यहां दिल्ली प्रांत के संयोजक संजय स्वामी ने प्रस्ताव रखा, जिसे शिक्षाविदों ने ओम की ध्वनि के साथ पारित किया। कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर डीटी एस राव ने शिक्षाविदों से कहा कि शिक्षण संस्थानों में अच्छा काम करने के लिए शासनादेश का इंतजार न करें। वे राष्ट्र निर्माण का कार्य जारी रखें।

इसके पूर्व समापन सत्र में संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने के लिए न्यास के महासचिव अतुल कोठारी ने विभिन्न आयामों के प्रांतीय संयोजक तथा सह संयोजकों के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन एवं ज्ञान की शक्ति से देश में शिक्षा का एक मजबूत ढांचा खड़ा होगा। उन्होंने अलग-अलग प्रांतों में वर्षभर में आयोजित होने वाले सम्मेलनों की घोषणा की। समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ.राधा सत्यम ने की। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का शुभकामना संदेश अतुल कोठारी ने पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में पूर्णेंदु मिश्र, डॉ.आरपी तिवारी, डॉ.मलखान सिंह, डॉ.मोरार जी त्रिपाठी, पवन कुमार चौरसिया, डॉ.सुरभि त्रिपाठी, पवन द्विवेदी, प्रो.एचएस उपाध्याय, प्रो.वृषभ प्रसाद जैन, अशोक मेहता, डॉ.एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


05 से 07 जून गांधीनगर गुजरात में शिक्षा सम्मेलन, 13 एवं 14 अगस्त को जबलपुर में न्याय क्षेत्र में भारतीय भाषा सम्मेलन, 8 से 10 सितंबर को सानंद गुजरात में व्यक्तित्व विकास राष्ट्रीय कार्यशाला,  11 से 13 अक्तूबर को ईटानगर में देवनागरी सम्मेलन, 14 से 15 अक्तूबर को दिल्ली में संस्कृत सम्मेलन का आयोजन होगा।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के अवसर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने के लिए तमाम पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हुई। उज्जैन के डॉ.राजीव पंडया को शिक्षक शिक्षा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। प्रतियोगी परीक्षा का संरक्षक इंदौर की शोभा ताई तथा दिल्ली के देवेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया। मध्यभारत का प्रांत सह संयोजक विजया रायकवाड़, चित्तौड़ प्रांत के संयोजक प्रदीप गोयल, जयपुर प्रांत के नितिन, गुजरात प्रांत के जयेंद्र सिंह जाधव, हरियाणा प्रांत की संयोजिका डॉ.आलोक दीप, यूपी काशी प्रांत संयोजक पूर्णेंदु मिश्र, यूपी पश्चिमी के समीर कौशिक, दक्षिण बिहार के श्रीराम सिन्हा, एवं उत्तर बिहार के संयोजक राम दयाल को बनाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें