वायुसेना का प्रमुख उड़ान प्रशिक्षण संस्थान है बीएफटीएस
बमरौली स्थित बीएफटीएस भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख उड़ान प्रशिक्षण संस्थान है। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि एचपीटी-३२ विमान पर पायलटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 16 दिसंबर 1987 में इसकी स्थापना हुई। यहां पांच जुलाई 1999 से भारतीय वायुसेना के फ्लाइट कैडेटों को तैयार करने के साथ भारतीय सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के अफसरों को प्रशिक्षित करना शुरू हुआ। हेलीकॉप्टर पर भारतीय सेना के अफसरों को प्रारंभिक उड़ान प्रशिक्षण देने के लिए 26 दिसंबर 2005 बीएफटीएस चेतक हेलिकॉप्टरों से सुसज्जित किया गया।