एलाइंस एयर शुरू कर सकती है नागपुर उड़ान
नागपुर की उड़ान के लिए एलाइंस एयर को अनुमति मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस संंबंध में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष ने एलाइंस एयर के प्रबंधन से वार्ता की है। एलाइंस एयर की नागपुर उड़ान के संचालन में दिलचस्पी है। सांसद को एलाइंस एयर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। बता दें कि उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज द्वारा नागपुर उड़ान संचालित की जा रही थी। अप्रैल 2019 में ही जेट एयरवेज की सभी उड़ानें बंद होने की वजह से नागपुर का प्रयागराज से सीधा हवाई संपर्क टूट गया, जो अब तक बहाल नहीं हो सका।
कोलकाता उड़ान के लिए एक बार फिर से एयरपोर्ट अथॉरिटी और उड्डयन मंत्री से वार्ता की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि नागपुर उड़ान इसी वर्ष शुरू हो जाए। इसके लिए एलाइंस एयर प्रबंधन से वार्ता की गई है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष एयरपोर्ट सलाहकार समिति