सेना के कर्नल/एआरओ अमेठी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिए अग्निवीर योजना के अन्तर्गत प्रयागराज के साथ ही अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महाराजगंज, प्रतापगढ़ , रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर तथा सुल्तानपुर जनपदों की सेना भर्ती रैली का आयोजन 16 नवम्बर से छह दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में किया जायेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सेना ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन तीन सितंबर तक कराया जा सकता है। प्रयागराज समेत आसपास के 13 जिलों की यह भर्ती 16 नवम्बर से छह दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में होगी।
विज्ञापन
सेना के कर्नल/एआरओ अमेठी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिए अग्निवीर योजना के अन्तर्गत प्रयागराज के साथ ही अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महाराजगंज, प्रतापगढ़ , रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर तथा सुल्तानपुर जनपदों की सेना भर्ती रैली का आयोजन 16 नवम्बर से छह दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया है कि आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना तीन सितम्बर, 2022 तक कर सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा।