उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक महाप्रबंधक सतीश कुमार ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंनेआरपीएफपरेड की सलामी भी ली। बेहतर काम करने वाले रेल कर्मियों को भी पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे की तमाम उपलब्धियों को भी सामने रखा।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआरएम हिमांशु बडोनी ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर उन्होंने 140 रेल कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।