फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023 : यमुना में तैरते हुए निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय, वंदे मातरम् का गूंजा जयकारा

Sun, 13 Aug 2023 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Independence Day 2023 : तिरंगा यात्रा में छह वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के बच्चे, बूढ़े, नौजवान महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने लगभग एक किलोमीटर उफनाई यमुना नदी में तैरते हुए तिरंगा लहराते यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए।
विज्ञापन
यमुना नदी में तैरते हुए तिरंगा यात्रा निकालते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नवजीवन तैराकी क्लब एवं इलाहाबाद कयाकिंग एवं कैनोइंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मीरापुर सिंधु सागर घाट ककरहा घाट से बरगद घाट तक उफनाई यमुना नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें छह वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के बच्चे, बूढ़े, नौजवान महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने लगभग एक किलोमीटर पानी में तैरते हुए तिरंगा लहराते यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए।

विज्ञापन











कार्यक्रम के आयोजक एवं जल क्रीड़ा प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद ने बताया कि तिरंगा अमृत महोत्सव के रूप में आने वाले 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा हर वाहन में तिरंगा हर दुकान में तिरंगा रिक्शा हो या साइकिल स्कूटर हो या कार सब पर लगा हो तिरंगा यही भारत की पहचान होनी चाहिए। कार्यक्रम में छह वर्षीय साबी गुप्ता, मिष्ठी गुप्ता, श्रेयांश खन्ना, अदिति खन्ना, कुटज वहीं पर 75 वर्षीय अजय खन्ना, युवाओं में नीरज कपूर, पूजा कपूर, कमला निषाद, चित्रा गुप्ता, अजय निझावन, सुधीर चौरसिया, संदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, मानस निषाद, संजीव खन्ना आकाश इरशाद, अमित कपूर, पंकज पुरवार, प्रसून अग्रवाल, अनिल आदि ने काफी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जल क्रीड़ा प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें