सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ शुक्रवार को करछना थाने में एफआईआर दर्ज की गई। करछना थाने में शुक्रवार को लोगों ने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी।
औद्योगिक क्षेत्र थाना के डेरी निवासी पार्षद पति धरनीश प्रताप सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर देेकर बताया कि युवक ने अभद्र टिप्पणी कर समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। अभद्र टिप्पणी के बारे में पुछने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को शेयर करते हुए लोग उसपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। टिप्पणी पर कुंडा विधायक रधुराज प्रताप सिंह की फोटो भी लगाई गई है। थाना प्रभारी करछना ने बताया कि कौवा गांव निवासी बिरजू पासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।