फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पति,सास समेत सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 23 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव पुलिस विवाहिता की तहरीर पर पति सास समेत सात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य मामलों में एफआईआर दर्जकर मामले की जांच कर रही है। उतरांव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव निवासी महेश विश्वकर्मा ने बेटी प्रियंका की शादी हंडिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के बेटे कमलेश के साथ वर्ष 2024 में की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद प्रियंका जब ससुराल गई तो उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसका विरोध करने पर उसको प्रताड़ित किया गया। उसके खाने में मिलाकर नींद की गोलियां दी जाने लगी। उसे गाली दते हुए जान से मारने की धमकी दी गई व उसका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने पिता को दी। विवाहिता की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने कमलेश पति, गुलाबी देवी सास, पूनम देवी जेठानी, राकेश जेठ, राज देवर, आरती एवं सरिता ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें