फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का बढ़ा लोड फैक्टर, प्रयागराज से लखनऊ के लिए हर 30 मिनट में एसी बस

Sat, 12 Jun 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • तकरीबन दो माह के बाद 60 फीसदी हुआ लोड फैक्टर, कई रूटों पर बढ़ाई गई एसी जनरथ बसें 
विज्ञापन
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के साथ ही रोडवेज के प्रयागराज रीजन का लोड फैक्टर बढ़ने लगा है। तकरीबन दो माह के बाद प्रयागराज रीजन का लोड फैक्टर बढ़कर अब 60 फीसदी हो गया है। इस वजह से अब रोडवेज की प्रतिदिन की आय में भी इजाफा हुआ है। इस बीच यात्रियों की ज्यादा आवाजाही की वजह से अब लखनऊ रूट पर एसी जनरथ बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। लखनऊ के लिए अब हर 30 मिनट पर यात्रियों को एसी बस उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन से होली के पहले और उसके बाद भी लखनऊ के लिए प्रत्येक 30 मिनट पर एसी बसें उपलब्ध थीं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही यात्रियों की कम आवाजाही हो जाने की वजह से एसी बसों की संख्या रोडवेज ने कम कर दी। पिछले माह हर डेढ़ से दो घंटे में ही लखनऊ के लिए एसी बस यात्रियों को मिल रही थी। लेकिन अब यात्रियों की बढ़ती संख्या की वजह से लखनऊ रूट पर प्रत्येक 30 मिनट पर एसी जनरथ बस उपलब्ध हो गई है।

इसी तरह वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद रूट पर भी जनरथ बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। उधर रोडवेज का दैनिक लोड फैक्टर भी बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। हालांकि अप्रैल माह के शुरूआती दिनों में लोड फैक्टर 80 फीसदी थी, लेकिन मई में यह घटकर 30 से 40 फीसदी हो गया था। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि अब यात्री बढ़ने लगे हैं। लखनऊ के मुकाबले इन दिनों गोरखपुर, फैजाबाद, जौनपुर रूट पर यात्रियों की ज्यादा आवाजाही है। आने वाले दिनों में यात्री संख्या में और ज्यादा इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें