फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिष्ठान प्रतिष्ठान पर आयकर सर्वे, करोडों की कर चोरी का अनुमान

विज्ञापन
Income tax survey on the sweet establishment, estimated tax evasion of crores
विज्ञापन
सैनिक स्वीट्स पर आयकर सर्वे, करोड़ों की कर चोरी की आशंका
विज्ञापन

आयकर विभाग के अफसरों की चार टीमें एक साथ धमकीं, रिकार्डों की सघन छानबीन
प्रयागराज। शहर के नामी मिष्ठान प्रतिष्ठान सैनिक स्वीट्स प्राइवेट लिमिटेड पर बृहस्पतिवार की शाम आयकर सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान प्रतिष्ठान के संचालकों से आयकर अफसरों की टीम ने कड़ी पूछताछ की। साथ ही उत्पादन, भंडारण व बिक्री से जुड़े रिकार्डों की सघन जांच की। प्रतिष्ठान के संचालकों की ओर से किए गए निवेशों व बैंक खातों की भी जांच कराने के संकेत मिले हैं।
अशोक नगर स्थित बाबा चौराहे के पास सैनिक स्वीट्स प्राइवेट लिमिटेड पर शाम करीब 3:30 बजे एक साथ चार टीमों ने कड़ी सुरक्षा के बीच आयकर सर्वे की कार्रवाई आरंभ की। प्रधान आयकर आयुक्त सुवचन राम के निर्देशन में आयकर सर्वे में शामिल अफसरों ने प्रतिष्ठान संचालक ब्रजेश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा से उत्पादन व बिक्री के हिसाब-किताब पर घंटों जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने कैशबुक के अलावा अन्य रिकार्ड भी अपने कब्जे में ले लिए। प्रतिष्ठान के गोदाम व कारखानें पर भी अफसरों ने सर्वे किया। केएन सोनकर, बिमलेश छिब्बर, एनके वर्मा व जेबी सिंह की टीम देर रात तक मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालकों से जानकारी लेने में जुटी रहीं। कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। आयकर अफसरों के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़े जाने की आशंका है। कर चोरी की सटीक विवरण सर्वे पूरा होने के बाद ही दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें