फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में वारदात : बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र को चाकू मारकर तीन लाख रुपये लूटे

Fri, 24 Jun 2022 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वह रोजाना की तरह बैंक से काम निपटाने के पश्चात शुक्रवार को भी शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। उसरही गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी से घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार शाम बैंक से घर वापस लौट रहे बैंक मित्र को चाकू मारकर घायल करने के बाद बदमाश करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। थाना क्षेत्र के सराय बाहर उर्फ बृसिंहपुर गांव के रहने वाले हरी प्रताप पटेल पुत्र स्व.रामफल शिवगढ़ चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बीसी बैंक मित्र है।

वह रोजाना की तरह बैंक से काम निपटाने के पश्चात शुक्रवार को भी शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। उसरही गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी से घर की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन

घर पहुंचने के पहले ही करीब आधा किलोमीटर पहले नहर पर पहले से घात लगाए बैठे अपाचे सवार बदमाशों ने बैंक मित्र हरि प्रताप सिंह को रोक लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हरिप्रताप सिंह  ने पहले तमंचा हटाया फिर चाकू से हाथ तथा पीठ पर वार कर लहूलुहान करने के बाद तीन लाख पन्द्रह हजार रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें