जिले के लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार के रहने वाले रवि मोदनवाल 25 व मनोज मोदनवाल बृहस्पतिवार की शाम घर से अयोध्या दर्शन करने की बात बोल कर निकले थे। शुक्रवार की सुबह दोनों की अयोध्या जनपद के हैदरगंज ब्रह्म बाबा के पास रक्त रंजित लाश मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की खबर मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया।