फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में सीएम योगी ने अधिवक्ताओं को दी नसीहत, बोले - गन प्वाइंट पर नहीं करेंगे कोई काम

Thu, 17 Dec 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : अधिवक्ता समागम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
अधिवक्ता समागम में मुख्यमंत्री से किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद लगाए अधिवक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ता हित में किए गए तमाम कामों का हवाला दिया।

उन्होंने हर तरह की मदद की भरोसा भी दिया मगर उन्होंने सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की। बल्कि वह बात-बात पर आंदोलन और हड़ताल करने वाले वकीलों को इशारों-इशारों में नसीहत भी दे गए। उन्होंने कहा कि हम आपकी हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार हैं लेकिन, सरकार गन प्वाइंट पर कोई काम नहीं करेगी। आपकी जो भी समस्या है, उसका हम बैठकर समाधान करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : अधिवक्ता समागम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि यह अच्छी योजना है। इस पर तत्काल अमल होना चाहिए। सरकार इसके लिए सभी सहायता देगी। इससे पूर्व बार कौंसिल के अध्यक्ष जानकीशरण पांडेय और हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।  
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : अधिवक्ता समागम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी में भी हीन भावना नहीं होनी चाहिए। यदि प्रदेश के साढ़े तीन लाख अधिवक्ता हताश हो जाएंगे तो आम गरीब जनता का क्या हाल होगा। अधिवक्ता समाज का नेतृत्व करता है। लोग उसके पास अपनी पीड़ा रखने बड़े विश्वास के साथ आते हैं। हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। टीम वर्क की तरह काम करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। चाहे वह जनधन खाता खुलवाने का काम हो या गरीबों को आवास देने का हमने बिना भेदभाव काम किया है। 

4 of 5
prayagraj news : अधिवक्ता समागम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
न्यायपालिका और अधिवक्ताओं से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी झलवा में प्रस्तावित है। न्यायालयों की अवस्थापना और सुविधाओं के मद में आवासीय योजनाओं को 150 करोड़ और अनावसीय मद में 400 करोड़ रुपये दिए हैं। न्यायालय भवनों के लिए 600 करोड़ और 1000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : अधिवक्ता समागम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
न्यायिक अधिकारियों के आवास व अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग के लिए 1400 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। युवा अधिवक्ताओं को तीन वर्ष तक स्टाइपेंड देने के मद में 1474 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। अधिवक्ताओं की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि देने की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दी गई है। दिवंगत अधिवक्ताओं के लिए 471 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इस मद में 23 करोड़ 11 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। युवा अधिवक्ताओं को प्रति माह पांच हजार रुपये सहायता के मद में एक करोड़ 60 लाख रुपये निर्गत किए गए हैं।

कुंभ बन गया स्वच्छता का प्रतीक 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला पहले भगदड़,  गंदगी और अव्यवस्था का पर्याय माना जाता था। आज कुंभ मेले ने दुनिया के सामने मानक प्रस्तुत किया है। हमने व्यवस्था और स्वच्छता की कुंभ के माध्यम से मिशाल पेश की है। इसी प्रकार से हर क्षेत्र में मानक स्थापित करने पड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें