फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर में घुसी कार, दो सगे भाइयों व भतीजी की मौत, हंडिया में हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 15 Jul 2021 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज 

सार

हंडिया के रसार गांव में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वाराणसी से लौटते वक्त कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया के रसार गांव में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वाराणसी से लौटते वक्त कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। जिसमें संजीव द्विवेदी (48), उनके भाई अजय द्विवेदी (40) व भतीजी वैशाली मिश्रा (24) की मौत हो गई। हादसे में वैशाली का भाई व दो साल की बेटी भी जख्मी हुए हैं, जिन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला के रहने वाले संजीव प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। उनका भाई अजय बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता था, जो इन दिनों घर आया था। एक दिन पहले दोनों निजी काम से वाराणसी गए थे, जहां से बृहस्पतिवार भोर में वह कार से घर लौट रहे थे। साथ में भतीजी वैशाली पत्नी मंजेश मिश्रा, उसकी दो साल की बेटी व वैशाली के भाई भाई श्रीकुमार भी थे। भोर में चार बजे के करीब सभी हंडिया में रसाड़ गांव के सामने स्थित हाईवे पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी।

 

जबरदस्त टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के लोग भागकर पहुंचे तो कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेेकिन संजीव, अजय व वैशाली की कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल दो वर्षीय मासूम व श्रीकुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बतया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रेलर चालक के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें