परीक्षा समाप्त होने से पांच मिनट पहले कक्ष निरीक्षक यह घोषणा करेंगे कि परीक्षा समाप्त होने वाली है। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने तक कोई भी अभ्यर्थी केंद्र से बाहर नहीं जाएंगे। कक्ष निरीक्षक यह ध्यान देंगे कि प्रसाधन जाते समय परीक्षार्थी प्रश्नपुस्तिका, उत्तरपत्रक व प्रवेश पत्र अपनी डेस्क पर रखकर जाएंगे।
परीक्षा की समाप्ति में 30 मिनट का समय शेष रह जाने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति किसी भी दशा में नहीं दी जाएगी। इसकी सूचना उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने के समय ही दे दी जाएगी। रफ कार्य के लिए टेस्ट बुकलेट के अंत में दो पृष्ठ संलग्न होंगे।
अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर के बाद खुलेंगे पैकेट
केंद्र व्यवस्थापक की ओर से निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्न पुस्तिका सह उत्तर पत्रकों का एक पैकेट बिना खोले उपलब्ध कराया जाएगा। वह परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले अभ्यर्थियों को पैकेट दिखाएंगे कि वह सील है। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ओपनिंग सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करेंगे व उस कक्ष के दो अभ्यर्थियों से भी हस्ताक्षर कराएंगे। इसके बाद पैकेट खोलकर प्रश्न पुस्तिका सह उत्तर पत्रकों की गणना कर अभ्यर्थियों को सात मिनट पूर्व वितरण किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को वापस होगी उत्तर पत्रक की नीली प्रति
उत्तर पत्रक तीन प्रतियों में होगा जिसमें प्रथम प्रति गुलाबी रंग की मूल प्रति, द्वितीय प्रति हरे रंगे की संरक्षित प्रति व तीसरी प्रति नीले रंग की अभ्यर्थी प्रति होगी।