फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पुलिस को गाइड करने के लिए बनेगा एप, क्विक रिस्पॉन्स होगा बेहतर

Fri, 20 Dec 2024 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एप के जरिये मेला क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स मैनेजमेंट प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। मेला से पहले हर पुलिसकर्मी के मोबाइल में यह एप डाउनलोड करवाया जाएगा। करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के साथ, एप का उद्देश्य एक मजबूत डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करना है।
विज्ञापन
महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बैठक में दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों की चुनौतियों को ध्यान में रखकर एक एप बनाया जा रहा है। इसके जरिये उन्हें मेला क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें रूट्स, महत्वपूर्ण स्थल और पुलिस अधिकारियों के नंबर समेत कई फीचर्स होंगे।

विज्ञापन


एप के जरिये मेला क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स मैनेजमेंट प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। मेला से पहले हर पुलिसकर्मी के मोबाइल में यह एप डाउनलोड करवाया जाएगा।
करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के साथ, एप का उद्देश्य एक मजबूत डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करना है, जो पुलिस कर्मियों के बीच निर्बाध संचार, प्रभावी घटना प्रबंधन और वास्तविक समय की जानकारी साझा करने में सक्षम बनाता है। यह एप सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों पर तेज़ी से प्रतिक्रिया करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बनेगा।
विज्ञापन


साथ ही केंद्रीकृत समन्वय व संचार से लैस होगा, जो चैट व घटना रिपोर्टिंग के माध्यम से विभिन्न रैंक के अधिकारियों के बीच वास्तविक समय के संचार की सुविधा प्रदान करेगा। वहीं, एसएसपी महाकुंभ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह एप मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सहायक सिद्ध होगा। यह विशेष रूप से मेला क्षेत्र में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए कारगर होगा।

विज्ञापन

उन्हें मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर्स, रूटमैप और विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। इससे उन्हें सुगमता से मेला क्षेत्र के किसी भी एरिया में मूवमेंट करने में मदद मिलेगी। यह खोया-पाया, रिसोर्स ट्रैकिंग, रियल टाइम इंसीडेंट व ऐनालिटिक्स डैशबोर्ड, ड्यूटी रोस्टर मैनेजमेंट, सिटिजन फीडबैक सिस्टम, विजिटर मैनेजमेंट व इमर्जेंसी ब्रॉडकास्ट सिस्टम से भी लैस होगा।

इसमें भी होगा एप मददगार

एप के माध्यम से निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
एसओपी व दिशा-निर्देश प्रत्येक पुलिसकर्मियों तक पहुंच को सुनिश्चित करेगी।
पुलिस कर्मियों को आयोजन के दौरान प्रोटोकॉल और योजनाओं की जानकारी देगा।
सभी पुलिस अधिकारियों के संपर्क को बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय की सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें