पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर सोमवार को जगह-जगह से जुलूस निकाले गए। अकबरपुर में गुलशने मदीना कमेटी की ओर से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जो कदीमी रास्तों से होकर आबिद खान के यहां रखा गया। यहां इमामे जुमा कारी अंसार ने खिताब किया। निजामत काशान सिद्द्की, कुतुबउद्दीन खान और सदारत आबिद खान ने की। जुलूस में अब्दुल सलाम, नासिर, तारिक, माजिद, शाह फैसल आदि मौजूद थे।
नूरी मस्जिद नीम सराय से तुफैल अहमद ‘प्यारे भाई’ की सरपरस्ती में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जो कदीमी रास्तों से होकर छोटी मस्जिद पहुंचा। वहां का भी जुलूस शामिल होकर शाही मस्जिद बेगम सराय पहुंचा। जुलूस का हाजी अजमत उल्ला निजामी, नईमउल्ला सिद्दीकी नूर बाबू, तारिक सईद अज्जू ने स्वागत किया। राजापुर में भी रसूल की शान में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।
अंजुमने रजा नूरिया कादिरिया की ओर से बेली रोड स्थित छोटी मस्जिद से जुलूस निकाला गया जिसमें जाबिर रजा इलाहाबादी, मौलाना नूर अहमद, मौलाना असार अहमद आदि मौजूद थे। आशिके आला हजरत कमेटी की ओर से कर्नलगंज से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जो इमामबाड़ा पहुंचकर पूरा हुआ। इसमें मौलाना नादिर हुसैन, कासिर रजा, अकबर निजामी आदि शामिल थे।