फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में दुकान के सामने की बमबाजी, दहशत

Sat, 25 May 2019 07:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब नौ बजे करछना के डीहा बाजार में बदमाशों ने एक किराना व्यवसाई की दुकान के सामने बम फेंक दिया। जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। बाजार के कल्लू केसरवानी दुकान बंद करने ही वाला था कि उसी बीच अचानक अपाचे से आए दो बदमाशों ने बम फेंककर भाग रहे थे कि बाजार के लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद मे वह किसी तरह भीड़ से निकलकर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर करछना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। उधर बाजार के लोगों में यह चर्चा रही कि गांव के ही दो सगे भाई आए दिन इस तरह की हरकत दहशत फैलाने के लिए करते हैं। उनका पेशा ही हवाई फ ायरिंग और लोगों से रंगदारी वसूलना, दबदबा कायम करने का हो गया है। जिससे लोग परेशान हैं। जिसके चलते बाजार के लोग आजिज आ चुके है, पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

किसी दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक करछना दीपेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात व्यवसाई की तहरीर पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ  नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें कृष्णराज सिंह, भूमिराज सिंह, शिवराज सिंह को नामजद किया गया है। जिसमें तीन अज्ञात भी शामिल है। कृष्णराज सिंह करछना थाने का हिस्ट्रीशिटर भी है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें