फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पुल पर सड़क हादसे में बिजली विभाग केजेई की मौत

विज्ञापन
झूंसी के खबर से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
दारागंज थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत हो गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता शाम को तकरीबन छह बजे झूंसी स्थित उपकेंद्र से ड्यूटी कर घर लौट रहेे थे। शास्त्री पुल पर पहुंचने ही हादसे का शिकार हो गए। जेई ने हेलमेट भी लगा रखा था। जेई की हादसे में हुई मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। अवर अभियंता के मौत की सूचना पर साथी बिजलीकर्मी एसआरएन अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

शहर के चकिया निवासी 55 वर्षीय लल्लन प्रसाद बिजली विभाग में अवर अभियंता थे। इस वक्त लल्लन प्रसाद नई झूंसी स्थित उपकेंद्र में बतौर अवर अभियंता तैनात थे। रोज की तरह सोमवार की शाम तकरीबन छह बजे वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जेई लल्लन ने हेलमेट भी लगा रखा था। शास्त्री पुल पर पहुंचने पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अवर अभियंता बाइक समेत डिवाइडर से जाकर टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के अगले हिस्से के साथ ही हेलमेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। जेई के निधन की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते एसआरएन पहुंचे। पति की मौत से पत्नी गुलपत्ती देवी बेसुध पड़ी रही। बेटे संजय, संदीप, शैलेश, शैलेंद्र, अजय और बेटी सविता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। जेई की हादसे में मौत की सूचना पर एसडीओ विजय कटारिया समेत अन्य बिजलीकर्मी एसआरएन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें