फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 287 नए मरीज मिले, महिला समेत चार लोगों की जान गई 

Sat, 22 Aug 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : sociol media
विज्ञापन

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर है। पिछले चार-पांच दिनों से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को ही जहां 287 मरीज संक्रमित मिले, वहीं 332 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इनमें शुक्रवार को निगेटिव रिपोर्ट आने पर 64 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 268 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। हालांकि, महिला समेत चार लोगों की मौत भी हो गई है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को कोरोना के 287 नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6703 पहुंच गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में शुक्रवार तक 2833 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है, जबकि 2015 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इस तरह कुल 4848 मरीज कोरोना संक्रमण के दायरे से बाहर हो चुके हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 72 फीसदी से अधिक हो गया है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि जिले में अभी एक्टिव केसों की संख्या 1745 है। शुक्रवार को 2300 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए, जबकि 1766 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डिस्चार्ज होने वाले कोटवा-बनी से 12, कालिंदीपुरम से 13, रेलवे चिकित्सालय से सात, यूनानी से दो, बेली से आठ, निजी अस्पताल से चार, एसआरएन से 18 लोगों की छुट्टी दी गईं। वहीं एसआरएन में 155 मरीज भर्ती हैं। कोटवा-बनी में 39, रेलवे में 27, कालिंदीपुरम में 48, यूनानी में 35, निजी अस्पताल में 20, बेली में 78 मरीज भर्ती हैं, जबकि 1407 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

छह डॉक्टर, सात स्वास्थ्यकर्मी और एक सिनेमाहाल के मालिक संक्रमित 

कोरोना ने शुक्रवार छह चिकित्सकों, सात स्वास्थ्यकर्मियों सहित शहर के एक सिनेमाहाल के मालिक को जद में ले लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले परिवार, रिश्तेदारों की सूची बनाई गई है। उनकी जांच कराई जाएगी। डॉ. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव आने वाले 287 लोगों में 59 में आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
207 में एंटीजन से और 21 की ट्रूूनॉट से पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसमें एसआरएआन के चार डॉक्टर, चिकित्सालय की स्टाफ नर्स, ब्लड बैंक का लैब तकनीशियन, एएमए ब्लड बैंक के चार लैब तकनीशियन, दो सफाईकर्मी, सीएचसी कौंधियारा और मांडा में तैनात एक-एक डॉक्टर, दरियाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का फार्मासिस्ट, इविवि के एक कर्मचारी में संक्रमण मिला है। इसके अलावा कर्नलगंज थाना अंतर्गत 112 नंबर का एक सिपाही, अतरसुइया थाने का सिपाही, एक सिनेमाहाल के मालिक और ऑडिट विभाग संगम पैलेस का कर्मचारी भी पॉजिटिव है। पॉजिटिव आने वालों में 80 फीसदी लोगों ने होम आइसोलेशन मांगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें