फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे मल्ली का अवैध निर्माण पीडीए ने ढहाया, राजू पाल हत्याकांड में है आरोपी

Wed, 30 Dec 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
pda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडीए का तोड़ू दस्ते ने बुधवार को अतीक अहमद के गुर्गे आसिफ उर्फ मल्ली के घर को ढहा दिया। धूमनगंज के उमरी गांव का रहने वाले मल्ली ने गांव में अवैध निर्माण करा रखा था। नक्शा पास न होने के कारण एडीए ने उसे पहले नोटिस जारी की थी। बुधवार को मल्ली के घर कार्रवाई के लिए कई थानों की फोर्स को धूमनगंज बुला लिया गया था। कुछ ही घंटों में मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। आसिफ उर्फ मल्ली का नाम राजू पाल हत्याकांड समेत शहर की कई बड़ी घटनाओं में आ चुका है।

विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : prayagraj
पीडीए द्वारा माफियाओं और गुंडों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पीडीए की टीम बुधवार को आसिफ उर्फ मल्ली के धूमनगंज स्थित उमरी गांव पहुंची। फोर्स को सुबह ही बुला लिया गया था। उमरी गांव पहुंचकर टीम ने सबसे पहले मकान खाली करने के लिए माइक से एनाउंसमेंट किया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। कुछ ही घंटों में मल्ली के मकान को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान आस पास काफी भीड़ लग गई थी।

विरोध की आशंका को देखते हुए फोर्स भी तैनात थी। अधिकारियों ने बताया कि 2000 वर्ग गज में बने की मकान की कीमत करोड़ों में है। पीडीए के अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि मल्ली ने कुल दो हजार वर्ग गज में निर्माण किया था। निर्माण में नक्शा पास नहीं कराया गया था। जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है। अगर भूमि सरकारी निकली तो उसे जब्त किया जाएगा। अगर किसी की जमीन कब्जा करके यहां निर्माण कराया गया था तो उसे जमीन वापस कराई जाएगी।
 
 
  • आसिफ उर्फ मल्ली का नाम राजू पाल हत्याकांड समेत कई बड़ी घटनाओं में आ चुका है। वह अतीक गैंग के लिए काम करता था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अजीत सिंह, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF

 सिविल लाइंस के अपार्टमेंट से आठ लोगों के साथ पकड़ा गया था मल्ली

अतीक गैंग का शूटर आसिफ उर्फ मल्ली इसी साल अगस्त में सिविल लाइंस से गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने उसके अपार्टमेंट को चारों ओर से घेर कर अंदर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार भी मिले थे।

 मल्ली का नाम राजू पाल हत्यकांड समेत कई बड़े मामलों में आ चुका है। उस पर एक सैन्य अफसर की पत्नी की हत्या का भी आरोप लग चुका है। अतीक और आबिद प्रधान गुट के बीच जब मनमुटाव शुरू हुआ तो मल्ली खुलकर अतीक के साथ आ गया। उसने आबिद के दामाद जैद को धमकी दी थी। कहा था कि अगर अतीक के खिलाफ मुकदमों की पैरवी की तो मार दिया जाएगा।
 
उस पर यह भी आरोप लगा था कि उसे अपने मोबाइल से जैद की अतीक से बात भी कराई थी। अतीक ने भी जैद को धमकाया था। जैद ने इस मामले में अतीक और मल्ली के साथ और भी कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में पुलिस ने उसे सिविल लाइंस से पकड़ा था। पुलिस कई बार उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें