फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छोटे एंटीने बनाने की जरूरत

विज्ञापन
iiit workshops - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
-ट्रिपलआईटी में एंटीना पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ
विज्ञापन

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में पांच दिन से एंटीना डिजाइनिंग पर चल रही कार्यशाला छोटे साइज के एंटीना विकसित करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को पूरी हो गई। विशेषज्ञों ने नए विकसित हो रहे एंटीना का प्रयोग पुलिस के आधुनिकीकरण, अपराधियों की क्रिमिनल ट्रैकिंग के लिए वायरलेस नेटवर्क एंटीना के उपयोग की सलाह दी।
ट्रिपलआईटी में आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र को प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य में छोटे साइज के एंटीना तैयार करने की जरूरत है। संस्थान के शिक्षकों एवं निदेशक से स्टार्टअप विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बताया कि जर्मनी, इंग्लैंड सहित कई देशों से उनके कार्यकाल के दौरान स्टार्टअप पर काम करने के लिए एमओयू हुआ है। कहा कि यह संस्थान उनके विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है, वह इसकी हर प्रकार से मदद को तैयार हैं।
विज्ञापन

पूर्व आईआईटियन और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वर्तमान में गुजरात के अपर पुलिस महानिदेशक विनोद मल ने कहा कि पुलिसिंग के क्षेत्र में एंटीना की अपार संभावनाएं हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए वायरलेस नेटवर्क एंटीना की उपयोगिता एवं नए तरीके से क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम बनाने पर बल दिया। पूर्व उच्च शिक्षामंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने एंटीना के क्षेत्र में अधिक शोध की बात कही। ट्रिपलआईटी भागलपुर के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने भविष्य में एंटीना के क्षेत्र में होने वाले शोध के बारे में प्रतिभागियों को बताया।
विज्ञापन

इससे पहले संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय कार्यशाला के समन्वयक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कार्यशाला का विवरण प्रस्तुत किया और अतिथियों का परिचय दिया। संयोजक डॉ. संजय सिंह ने कार्यशाला की उपलब्धियों की चर्चा की। आशुतोष कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों के साथ संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण का धन्यवाद किया। कार्यशाला में आईआईटी धनबाद, एनआईटी नागपुर, एमएनएनआईटी, इविवि, बुंदेलखंड विवि सहित कई विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें