फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का विरोध

विज्ञापन
allahabad university news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
-एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई की ओर से पुतला फूंकने की कोशिश पर छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने उप मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोका तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, जितेश मिश्रा ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा ने अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के निर्देश को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का सांकेतिक और अहिंसात्मक तरीके से विरोध किया गया। उनका कहना था कि सभी छात्र इस लड़ाई को आने वाले 48 घंटे में व्यापक रूप देंगे। विरोध के दौरान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अविनाश विद्यार्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें