वाराणसी से फूलपुर इफ्को खाद लादने जा रही एक मालगाडी जंघई जंक्शन पर कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सों में बंट गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रेन की औसत स्पीड कम होने के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ड्राइवर आधे घंटे में बोगी जोड़ आगे रवाना हुआ। तब तक जंघई फाटक बंद रहा। जिससे लंबा जाम लग गया। इस घटना को जिम्मेदार अधिकारी छुपाने में लगे रहे।
वाराणसी से फूलपुर इफ्को के लिए जा रही मालगाड़ी जंघई स्टेशन से सुबह छह बजे निकल रही थी। प्लेटफार्म नंबार एक से निकलते समय अचानक उसकी कपलिंग टूट गई। जिससे इंजन की चार बोगी सहित लगभग सौ मीटर आगे निकल गया, इधर बाकी 38 बोगी पीछे की ओर लुढकने लगी। यह देख स्टेशन पर मौजूद कर्मियों मे हडकंप मच गया।
यह देख ड्राइवर ने गाड़ी रोक इंजन को पीछे करके बाकी बोगियों को जोड़ने मे जुट गया। लगभग आधा घंटा के अंदर बोगी जोड़ कर आगे रवाना हुआ। इस दौरान बोगी रुकने के कारण जंघई मछलीशहर के 51 बी फाटक पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई, जबकि स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह घटना को छुपाने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा की ट्रेन आई रुकी और चली गयी कपलिंग नही टूटी थी।