फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

iffco phulpur gas leakage : इफको हादसे की जांच में जुटी दिल्ली से आई टीम 

Sat, 26 Dec 2020 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
IFFCO PLANT PHULPUR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इफको फूलपुर इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के बाद हुए हादसे की जांच करने दिल्ली मुख्यालय से पहुंची दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल में दिन भर जुटी रही। घटना कैसे हुई जैसे मुद्दों पर हादसे के वक्त मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों से भी जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन


बता दें कि हादसे की जांच करने पहुंची निदेशक कारखाना ओपी भारती के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को जांच पड़ताल कर लौट गई और अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। बता दें कि मंगलवार को देर रात इफको में अमोनिया गैस रिसाव हो जाने की वजह से जहां दो अधिकारियों की मौत हो गई थी।

वहीं डेढ़ दर्जन इफको कर्मी हताहत हुए थे। जिनमे से अभी चार अधिकारियों का इलाज शहर स्थित दो अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है वहीं एक हताहत अधिकारी की लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इफको के जनसम्पर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी हताहत अधिकारियों की हालत में दिनोदिन अच्छा सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


इफको फूलपुर इकाई के पी-1 प्लांट में हुए अमोनिया गैस रिसाव के बाद गंभीर हादसे का शिकार हुए अधिकारियों के घर नेताओं और लोगों का आना-जाना तथा शोक संवेदना प्रकट करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को इलाहाबाद-कौशाम्बी के एमएलसी एवं सपा नेता बासुदेव यादव एवं सपा के महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व महासचिव रवीन्द्र यादव भी घटना में मृतक सहायक प्रबंधक अभयनंदन के इफको कालोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके बेटे सुधांशु कुमार एवं परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद वे इफको फूलपुर इकाई के महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन संजय कुदेशिया से भी मुलाकात की। इस मौके पर सपा नेता अमृतलाल ओसवाल, रामचन्द्र यादव सहित दर्जनों सपाई रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें